Skip to main content

Cyber attacking

जिस तरह दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की मुहिम चलाई जा रही है, वैसा ही अभियान साइबर सुरक्षा हेतु भी चलाया जाए।

फिर ऐसा साइबर हमला हुआ है, जिसका एक साथ दुनिया के बहुत से देशों पर असर पड़ा है। साइबर अपराधियों ने लूट-खसोट का यह नया तरीका निकाला है। इसके तहत वे कंप्यूटर सिस्टमों को जाम करने वाले मॉलवेयर (एक प्रकार का वायरस सॉफ्टवेयर) इंटरनेट पर फैला देते हैं। जो भी अपने सिस्टम पर उससे आए संदेश को देखता है, उसका सिस्टम उससे पीड़ित हो जाता है। उसके बाद हैकर उससे लॉक हो गए सिस्टम को खोलने के बदले एक खास रकम मांगते हैं। अनुमान है कि पिछले महीने दुनिया के विभिन्न् देशों में हुए वानाक्राई रैनसमवेयर हमले से उन्होंने करोड़ डॉलर की वसूली की। अब फिर ऐसा हमला हुआ है। अनेक देशों की दर्जनों कंपनियां इससे प्रभावित हुई हैं। इसका सबसे बुरा असर यूक्रेन पर पड़ा है। भारत भी प्रभावित हुआ है। इस बार का वायरस भी उसी ढंग से असर कर रहा है, जैसा वानाक्राई रैनसमवेयर ने किया था। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने वायरस को अपडेट किया है। वायरस के नए वर्जन को पेट्रवैप कहा गया है।

अब साफ है कि गुजरते वक्त के साथ साइबर हमले ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं। दुनिया में हाल के वर्षों में आतंकवाद से लड़ने का नया इरादा दिखा है। लेकिन हैरानी है कि साइबर अपराध को लेकर वैसे उपाय नहीं हुए, जिससे साइबर हमलों को रोका जा सके। जबकि जान-बूझकर फैलाए गए वायरस का असर मारक है। अनुमान है कि इसी तरह रैनसमवेयर के हमले जारी रहे और उसका असर भारतीय कंपनियों के कामकाज पर पड़ता रहा, तो आने वाले समय में भारत को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि साइबर हमलावर बिटक्वाइन में फिरौती मांगते हैं। इस समय दुनिया में एक बिटक्वाइन की कीमत 1,710 डॉलर है। यानी किसी कंपनी से 100 बिटक्वाइन भी बतौर फिरौती मांग गई, तो एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम उसे चुकानी होगी।
जानकारों के मुताबिक बिटक्वाइन का इस्तेमाल कालाधन, हवाला व आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। अब ये राय बनी है कि इन्हीं धंधों से जुड़े अपराधी रैनसमवेयर हमलों को भी संचालित कर रहे हैं। यानी साइबर हमले किसी शौकिया हैकर का काम नहीं रह गए हैं। इसके आयाम व्यापक हैं। इससे दुनिया में अस्थिरता व अशांति का बड़ा खतरा है। पिछले माह जब रैनसमवेयर का बड़ा हमला हुआ, तो भारत सरकार ने साइबर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए एक समिति का गठन किया था। उसमें साइबर विशेषज्ञ शामिल हैं। लेकिन ऐसी कोशिश अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करनी होगी। जिस तरह भारत आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संधि की मुहिम चला रहा है, अब वक्त है कि वैसा ही अभियान साइबर सुरक्षा हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए चलाया जाए। दो महीनों के अंदर दूसरे साइबर हमले से यही सबक लिया जाना चाहिए। वरना, दुनिया के तमाम देशों की सुरक्षा और आम कारोबार के लिए खतरा बढ़ता जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Important passes in India

PASS:- A narrow way between two mountain or two highland from which we can pass through              Called pass As many of us know that China has banned the pass NATHULA from which pilgrims go to MANSAROVAR,a Hindu pilgrimage. So all passes of India are shown here.....

Golden rectangle plan

Golden rectangle plan,which include the joining four major metropolis cities Delhi, Mumbai,chennai,kolkata Other many highways are on floor It's symbol of forwarding India

Difference between taimoor and timoor

Timoor was Born into the Barlas confederation in Transoxiana on 9 April 1336, Timur gained control of the western Chagatai Khanate by 1370. From that base he led military campaigns across Western, South and Central Asia, the Caucasus and southern Russia, and emerged as the most powerful ruler in the Muslim world after defeating the Mamluks of Egypt and Syria, the emerging Ottoman Empire, and the declining Delhi Sultanate.[4] From these conquests he founded the Timurid Empire, but this empire fragmented shortly after his death. Timur is considered[by whom?] the last of the great nomadic conquerors of the Eurasian Steppe, and his empire set the stage for the rise of the more structured and lasting Gunpowder Empires in the 1500s and 1600s. According to John Joseph Saunders, Timur's background was Iranized and not steppe nomad.[ ::::::;;::::;::;:BUT taimoor is name of saif ali Khan and Kareena Kapoor khan's son There is a lot of controversy with this fact and saif himself told t...